दुनिया / इस देश में इंसान के आकार के दिखे चमगादड़, डरकर भागने लगे लोग

AajTak : Jun 29, 2020, 08:53 AM
दिल्ली: इस समय पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है।  चीन से निकला यह वायरस लाखों लोगों की जान ले चुका है।  इस वायरस के बारे में शुरू से ही यह चर्चा बनी है कि क्या यह चमगादड़ से निकला है या कहीं और से।  इसी बीच फिलीपींस में इतने बड़े आकार का चमगादड़ दिखा कि लोग डर गए। 

दरअसल, फिलीपींस में यह चमगादड़ दिखा है।  किसी घर के सामने उल्टा लटका यह विशालकाय चमगादड़ लोगों को डरा रहा है।  यह तकरीबन छह फीट का दिखाई दिया है। 

सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।  @AlexJoestar622 नमक ट्विटर यूजर ने इस चमगादड़ की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि फिलीपींस में इतनी ही साइज के चमगादड़ पाए जाते हैं। 

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तमाम ट्विटर यूजर ने इसे डरावना करार दे दिया।  इसे देखकर लोग डरकर सहम गए।  कुछ ने यह भी कहा कि ऐसे कई चमगादड़ यहां पाए जाते हैं। 

वहीं कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक कोरोना वायरस से जोड़ दिया।  ऐसे ही आकार के कई चमगादड़ की तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। 

मालूम हो कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस के बारे में तमाम विशेषज्ञों ने यह दावा किया है कि यह चमगादड़ जैसे जीवों से ही इंसानों में फैला है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER