दुनिया / इस देश में पुलिस ने पकड़े बड़ी मात्रा में यूज किए हुए कंडोम, धोकर वापस कर रहे थे पैकिग

वियतनाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक फैक्ट्री से बोरे में भरे बड़ी मात्रा में यूज किए हुए कंडोम पकड़े हैं। ये सभी कंडोम धोकर रखे हुए थे। पुलिस ने करीब साढ़े तीन लाख इस्‍तेमाल किए हुए कंडोम पकड़े हैं। इनको पानी में धोकर नए कंडोम के रूप में बेचा जाना था। ये सभी एक गोदाम में करीब एक दर्जन बोरे की तरह बने बैग में भरकर रखे गए थे।

Delhi: वियतनाम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक फैक्ट्री से बोरे में भरे बड़ी मात्रा में यूज किए हुए कंडोम पकड़े हैं। ये सभी कंडोम धोकर रखे हुए थे। पुलिस ने करीब साढ़े तीन लाख इस्‍तेमाल किए हुए कंडोम पकड़े हैं। इनको पानी में धोकर नए कंडोम के रूप में बेचा जाना था। ये सभी एक गोदाम में करीब एक दर्जन बोरे की तरह बने बैग में भरकर रखे गए थे। वियतनाम के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक कंडोम से भरे इन बैग का वजन ही करीब 360 किलोग्राम है।

पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई एक महिला ने बताया कि इन इस्‍तेमाल किए हुए कंडोम को पहले उबलते हुए पानी में डाला जाता था। इसके बाद उसे सुखाया जाता था।

इसके बाद मजदूरों को इन्हें दोबारा पैक करने से पहले उसकी सफाई का काम दिया जाता था। जब ये फिर से तैयार हो जाते थे तो उन्हें दोबारा बेचने के लिए अच्छी तरह से पैक किया जाता था। जानकारी के मुताबिक, हजारों कंडोम पहले ही बेचने के लिए भेजे जा चुके हैं।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER