नगरपालिका वार्ड आरक्षण लाॅटरी / शाहपुरा, कोटपूतली, चाकसू, सांभरलेक, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, विराटनगर, बगरू, चौमूं

Vikrant Shekhawat : Oct 14, 2020, 12:23 PM

जयपुर: जिला कलक्ट्रेट सभागार में जयपुर जिले की 10 नगर पालिकाओं के लिए 320 वार्डों का आरक्षण लॉटरी से तय हुआ. इनमे से 101 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए. 

इसके साथ ही निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. नेताओं ने अपने-अपने इलाके में तैयारी शुरू कर दी है. लॉटरी के निकलते ही कई दावेदारों के चेहरे मायूस हो गए तो कोई खुश नजर आया. लॉटरी प्रकिया में एक विधायक को छोड़कर किसी जनप्रतिनिधि ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. 

केवल चौमूं से विधायक रामलाल शर्मा ही बीच लॉटरी में पहुंचे और उसके बाद निकल गए. विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, आलोक बेनीवाल, निर्मल कुमावत, राजेन्द्र यादव, गंगा देवी के विधानसभा क्षेत्र की नगरपालिका क्षेत्र की लॉटरी भी निकाली गई. लेकिन ये विधायक नही पहुंचे.

कलक्टर अंतर सिंह नेहरा की निगरानी में निकली लॉटरी
गांवों की सरकार के चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनावों का घमासान शुरू हो गया है. हालांकि अभी निकाय चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन आरक्षण लॉटरी निकलने के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव को लेकर शाहपुरा, कोटपूतली, चाकसू, सांभरलेक, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, विराटनगर, बगरू, चौमूं के 320 वार्डो का आरक्षण लॉटरी से तय हुआ. 

SC-ST, ओबीसी, महिलाओं, अनारक्षित वर्ग के लिए लॉटरी
इसके साथ ही निकाय चुनाव की बिसात बिछना शुरू हो गई. लॉटरी में कई वार्डो में फेरबदल हो गया. इससे चुनाव में दावेदारी जता रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया और कई को मौका मिल गया. जिला निर्वाचन अधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने बताया की जनसंख्या के आधार पर एससी-एसटी वार्ड तय किए गए. वहीं ओबीसी और महिलाओं के वार्डो के लिए लॉटरी निकाली गई. 

चाकूस नगरपालिका- कुल वार्ड     35
अनुसूचित जाति   -वार्ड 14, 17,  27, 31, 33
अनूसूति जाति महिला     वार्ड 4, 15,
अनुसूति जनजाति    वार्ड 35
ओबीसी    वार्ड 7, 10, 12, 24, 28
ओबीसी महिला   वार्ड 1 और 32
सामान्य महिला   वार्ड संख्या 5, 16,18,19,20,21, 29
अनारक्षित-वार्ड 2, 3, 6,  8,9, 11, 13, 22, 23, 25, 26, 30, 34 

चौमूं नगर पालिका-कुल वार्ड   45
अनुसूचित जाति   वार्ड 30, 37, 38
अनूसूति जाति महिला   वार्ड 39
अनुसूति जनजाति   वार्ड 7
ओबीसी   वार्ड 10, 14, 18, 21, 29, 32
ओबीसी महिला -वार्ड 3, 17, 45
सामान्य महिला   वार्ड 5, 8, 15, 26, 27, 28, 31, 34, 40, 42,
अनारक्षित  वार्ड 1,2 , 4, 6, 9, 11,12,13, 16, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 33, 35, 36, 41, 43, 44

बगरू नगर पालिका   कुल वार्ड   35
अनुसूचित जाति   वार्ड 13, 22, 25, 27, 5
अनुसूचित जाति महिला    वार्ड 28, 29
अनुसूचित जनजाति   वार्ड संख्या 34,
ओबीसी   - वार्ड संख्या 7, 8 , 11, 32, 33,
ओबीसी महिला   वार्ड संख्या 2 और 3
सामान्य महिला   वार्ड 10, 12, 14, 15, 18, 25, 31
अनारक्षित   वार्ड 1, 4, 6, 9,  16, 17, 19, 20,21,  23, 24, 30, 35

किशनगढ़ रेनवाल नगरपालिका   कुल वार्ड      35
अनुसूचित जाति   - वार्ड 4, 6, 10 , 11, 13
अनूसूचित जाति महिला   -वार्ड 26, 27
ओबीसी   - वार्ड 18, 19, 25, 30, 33
ओबीसी महिला      वार्ड 20, 28
सामान्य महिला   - वार्ड 3, 9, 22, 23, 29, 31, 34
अनारक्षित   वार्ड 1, 2, 5, 7, 8,12, 14, 15, 16, 17, 21, 24, 32, 35

कोटपूतली नगर पालिका   कुल वार्ड   40
अनुसूचित जाति   - वार्ड 25, 28, 35
अनुसूचित जाति महिला    - वार्ड 36
अनुसूचित जनजाति   - वार्ड 32,
अनुसूचित जनजातिमहिला   - वार्ड 33
ओबीसी   - वार्ड 2 , 13, 14, 24, 31
ओबीसी महिला   - वार्ड 3, 16, 39
सामान्य महिला   - वार्ड 1, 4, 9, 10, 19, 20, 22, 40
अनारक्षित   - वार्ड 5,6,7,8, 11,12, 15, 17, 18, 21, 23, 26, 27, 29, 30, 34, 37, 38

बहरहाल, वार्डों का आरक्षण तय होने के साथ ही राजनीति गोटियां बिछने का खेल शुरू हो गया है. अपने-अपने वार्डों से टिकट हासिल करने के लिए लोग मैदान में उतर गए हैं. आरक्षण प्रक्रिया के बाद जहां किसी ने चैन की सांस ली तो किसी के चेहरे पर उदासी छा गई. कुछ पूर्व पार्षद के वार्ड महिला कोटा में चले गए, लेकिन उन्हें खुशी इस बात की थी कि इस बार पत्नी को चुनाव लड़ा 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER