Zoom News : Sep 25, 2019, 05:56 PM
जालोर. जालोर और बाड़मेर जिले के लोगों और किसानों के लिए खुशखबर है। नर्मदा नहर परियोजना को पूरा करने के लिए करीब ढाई सौ कऱोड़ के अतिरिक्त प्रावधान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नर्मदा नहर परियोजना को पूर्ण करने के लिए राज्यांश के रूप में 183.90 करोड़ सहित 247 करोड़ 45 लाख रुपए के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) तथा सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन (सीएडीडब्ल्यूएम) के तहत इस परियोजना के लिए केन्द्रीय सहायता के रूप में 147 करोड़ रुपए की राशि राज्य को प्राप्त हो सकेगी।