मनोरंजन / शटलर ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल ने रचाई शादी, तस्वीरें आईं सामने

Zoom News : Apr 23, 2021, 07:45 AM
हैदराबाद: अभिनेता विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और  बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने गुरुवार (22 अप्रैल) को हैदराबाद में शादी की। विष्णु और ज्वाला के फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कैसा है लुक

सोशल मीडिया पर ज्वाला और विष्णु के वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं। बात दोनों के लुक्स की करें तो ज्वाला ने सी ग्रीन- ब्लूइश और लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है तो वहीं, विष्णु विशाल व्हाइट धोती-कुर्ते में नजर आए।

सगाई और मेहंदी के फोटोज भी वायरल

सोशल मीडिया पर वेडिंग के साथ ही कपल के सगाई और ज्वाला की मेहंदी के फोटोज भी वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में ज्वाला काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं मस्ती भरा उनका अंदाज भी फैन्स को खूब भा रहा है।

सोशल मीडिया पर किया था ऐलान

गौरतलब है कि विष्णु और ज्वाला ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया था। एक दूसरे को डेट करने के बाद ज्वाला और विष्णु ने सगाई कर ली थी। वहीं शादी की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER