बॉलीवुड / काजोल और न्यासा देवगन हुईं ट्रोलिंग का शिकार, मां-बेटी बेटी के लिए क्यों आ रहे ऐसे कमेंट?

Zoom News : May 29, 2022, 10:56 AM
बॉलीवुड | अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस पिछले काफी वक्त से सवाल पूछते रहे हैं। हालांकि न्यासा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने कलर कॉम्पलैक्शन को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में काजोल और न्यासा दोनों को सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस के चलते ट्रोल कर दिया गया। दरअसल हाल ही में काजोल पिलाटे क्लास के बाहर स्पॉट की गईं।

फैट शेमिंग का शिकार हुईं काजोल

काजोल ने पापाराजी को पोज दिए और सोशल मीडिया उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स ने उन्हें फैट शेमिंग का शिकार बना दिया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये बियर कहां से आ गया? दूसरे यूजर ने लिखा- ये लोग मूवी में इतने अच्छे फिट दिखते हैं और रियल लाइफ में ऐसे। एक अन्य शख्स ने कमेंट किया- क्या है काजोल वजन क्यों बढ़ता जा रहा है तुम्हारा।

सांवले कलर के लिए ट्रोल हुईं न्यासा

इसी दिन काजोल की बेटी न्यासा देवगन को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया। काजोल को जहां उनकी फिजीक के लिए ट्रोल किया गया वहीं न्यासा को हमेशा की तरह उनके कलर कॉम्पलेक्शन और फिजीक के लिए ट्रोल किया गया। न्यासा की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, 'मुंह में विमल है इसलिए मास्क पहन रखा है क्या?' एक शख्स ने लिखा- कलर कॉम्पलेक्शन पर बहुत खर्च कर दिया है इसने।

लोगों को न्यासा के डेब्यू का इंतजार

बता दें कि अजय देवगन और काजोल जहां अब अपना फोकस धीरे-धीरे पर्दे के पीछे काम करने पर शिफ्ट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अजय-काजोल की बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं। हालांकि आए दिन उन्हें ट्रोल किया जाना भी होता ही रहा है। ऐसे में देखना होगा कि उनकी पहली बॉलीवुड को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER