बॉलीवुड / काजोल ने फोटोग्राफर्स को देख लगाई दौड़, बोलीं- दिखाओ कितने फिट हो

Zoom News : Sep 09, 2022, 03:48 PM
बॉलीवुड | काजोल शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर थीं। इस दौरान उनकी पपराजी के साथ मजेदार बातचीत सामने आई। काजोल को देखते ही कैमरामैन उनके सामने आ गए। इस दौरान काजोल बहुत तेज-तेज चलने लगीं। उनके साथ फोटोग्राफर्स भी भागने लगे। काजोल के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी थे। सिक्योरिटी ने कैमरामैन को हटाने की कोशिश भी की, इस बीच काजोल हंसती हुई निकल गईं।

आउटफिट्स पर मिले नेगेटिव कमेंट्स

काजोल को एयरपोर्ट पर कैमरा में कैप्चर करना फोटोग्राफर्स के लिए टास्क बन गया है। वह पहले भी भागती नजर आ चुकी हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ कि काजोल का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काजोल ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस में एयरपोर्ट पर थीं। उन्होंने ब्लैक जैकेट पहन रखी थी और बाल खुले हुए थे। उनको देखकर कैमरामेन जैसे ही सामने आए काजोल ने स्पीड पकड़ ली। काजोल की सिक्योरिटी पैप्स को हटाने लगी। पैप्स बोले, काजोलजी गिर जाएंगे। लेकिन काजोल तेज चलती रहीं और बोलीं, चलो दिखाओ कितने फिट हो तुम लोग।

कर रही हैं वेब सीरीज डेब्यू

काजोल के इस वीडियो पपराजी विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कई फॉलोअर्स ने इस पर लाफिंग इमोजी बनाए हैं। एक ने लिखा है, रणवीर सिंह के वॉरड्रोब में कुछ दिन बिताएं। एक और यूजर ने काजोल को राजधानी एक्सप्रेस बताया है। वर्क फ्रंट पर बात करें तो काजोल अपकमिंग वेब सीरीज द गुड वाइफ-प्यार, कानून, धोखा में नजर आएंगी। उन्होंने गुरुवार को इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह उनका वेब सीरीज डेब्यू है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER