Zoom News : Sep 01, 2019, 06:06 PM
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। वे कल्याण सिंह की जगह लेंगे। राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी बदले हैं।
भारत के राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र का स्थानांतरण किया है और उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।