बॉलीवुड / सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार पार्टी में नजर आए करण जौहर

Zee News : Jul 09, 2020, 12:40 PM
बॉलीवुड डेस्क | एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने हाल ही में अपना 62वां जन्मदिन मनाया था। हर साल की तरह भव्य आयोजन न करते हुए इस साल परिजनों व कुछ करीबियों के लिए घर पर ही डिनर का आयोजन किया गया था। 

फोटो में दिखे करण जौहर

नीतू कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर आयोजित हुए डिनर में उनके बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, रीमा जैन और अरमान जैन समेत कई परिजन व दोस्त शामिल हुए थे। इस साल नीतू कपूर ने अपना बर्थडे बेहद सादगी के साथ मनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस बर्थडे डिनर की फोटोज शेयर करने के साथ ही सबका शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा है कि अमीर वही होते हैं, जिनके पास अच्छे रिश्ते हों और इस समय वे सबसे ज्यादा अमीर महसूस कर रही हैं। इस कैप्शन के अलावा भी नीतू की फोटो में कुछ ऐसा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दरअसल, नीतू कपूर की इस फैमिली फोटो में करण जौहर (Karan Johar) भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

ट्रोलिंग का शिकार करण

14 जून को हुए सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दुखद निधन के बाद से करण जौहर ने मीडिया से दूरी बना ली थी। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थे। सुशांत के निधन के बाद वे सीधा नीतू कपूर के बर्थडे डिनर पर ही नजर आए हैं। दरअसल, सुशांत के निधन के बाद से करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। सभी का मानना है कि वे इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इस मुद्दे पर उन्हें पहले भी ट्रोल किया जा चुका है, मगर इस बार फैंस उनसे कुछ  ज्यादा ही नाराज हैं। इस सबका असर उनकी फैन फॉलोइंग पर पड़ा है, सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट आई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER