बॉलीवुड / कार्तिक आर्यन ने अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के लिए फैंस के साथ किया डांस, देखें वीडियो

India TV : Feb 21, 2020, 01:05 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की चैरिटी इनिशिएटिव फैनकाइंड के लिए फैंस के साथ डांस किया। उन्होंने अपनी फिल्म 'लव आज कल 2' के गाने 'ट्विस्ट' पर कदम थिरकाए। उनके साथ अंशुला भी नज़र आईं। 

कार्तिक ने शूटिंग के दौरान फैंस संग जमकर डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि 'लव आज कल 2' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट सारा अली खान भी थीं। ये मूवी 14 फरवरी को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

कार्तिक आर्यन जल्द ही 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगे। उन्होंने 'प्यार का पंचनामा' (2011) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER