बॉलीवुड / 'लव आज कल' में नजर आने वाली है कार्तिक आर्यन स्कूल वाली गर्लफ्रेंड, जाने है कौन..?

AMAR UJALA : Jan 29, 2020, 10:27 AM
'लव आज कल' में नजर आने वाली है कार्तिक आर्यन स्कूल वाली गर्लफ्रेंड, जाने है कौन..?
'लव आज कल' में नजर आने वाली है कार्तिक आर्यन स्कूल वाली गर्लफ्रेंड, जाने है कौन..?

बॉलीवुड डेस्क | कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया था। ट्रेलर में सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है। कार्तिक के अलावा फिल्म में एक और हीरोइन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह लड़की कार्तिक की स्कूल वाली गर्लफ्रेंड बनेगी। 

1 / 4
आरुषि शर्मा
आरुषि शर्मा

इस एक्ट्रेस का नाम आरुषि शर्मा है। आरुषि फिल्म इंडस्ट्री का नया चेहरा बनकर सामने आई हैं। जानते हैं आरुषि शर्मा आखिर कौन हैं?आरुषि बिहार में पली-बढ़ी हैं। उनकी पढ़ाई भी बिहार की प्रकाश यूनिवर्सिटी से हुई है। आरुषि को देखकर लग रहा होगा कि ये उनकी डेब्यू फिल्म है लेकिन ऐसा नहीं है।

2 / 4
आरुषि शर्मा
आरुषि शर्मा

आरुषि इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में आरुषि ने रणबीर कपूर की टीचर का किरदार निभाया था। हालांकि उस फिल्म में आरुषि को ज्यादा नोटिस नहीं किया गया। इसी वजह से आरुषि का चेहरा 'लव आजकल' में नया लग रहा है। 

3 / 4
Aarushi Sharma
Aarushi Sharma

'तमाशा' के अलावा आरुषि Little Things में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्टर ध्रुव सेगल के साथ एक शॉर्ट वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इससे भी उन्हें पहचान नहीं मिली। उम्मीद है 'लव आजकल' के बाद आरुषि अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींच पाएंगी। 

4 / 4
आरुषि शर्मा
आरुषि शर्मा

आरुषि सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं और उन्हें देखने से पता चलता है कि वो साधारण जिंदगी देती हैं। उनके फॉलोअर्स भी ज्यादा नहीं है। एक्ट्रेस को करीब 12 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके फोटोज़ से पता चलता है कि आरुषि को नेचर और ट्रैवेल करना काफी पसंद है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER