बॉलीवुड / शख्स ने कटरीना कैफ को बताया ‘मेरी पत्नी’, करता था पीछा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकी कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कटरीना का पीछा करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजने को लेकर विकी कौशल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि विकी कौशल की शिकायत पर सांताक्रुज थाने में आईटी एक्ट के आलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बॉलीवुड | विकी कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कटरीना का पीछा करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजने को लेकर विकी कौशल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि विकी कौशल की शिकायत पर सांताक्रुज थाने में आईटी एक्ट के आलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कौन है आरोपी शख्स

गिरफ्तार हुए शख्स का नाम मनविंदर सिंह है, जो कि एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और मुंबई में ही रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह कटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन है और एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था। यही वजह थी कि वो पिछले कुछ महीनों से कटरीना और विकी कौशल को सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहा था। 

कटरीना के साथ करना चाहता था शख्स

शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायों में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिख रखा है। आरोपी कटरीना कैफ का इस कदर दीवाना है कि उसने अपने पेज पर कटरीना के साथ फोटोशॉप की हुई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रखे हैं। इसमें कटरीना की शादी की तस्वीरें भी हैं। उन तस्वीरों में शख्स ने विकी कौशल की जगह अपना चेहरा एडिट करके लगाया हुआ है। 

अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

विकी कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिने जाते हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी की है। विकी और कटरीना पिछले दिनों मालदीव में थे। ये कटरीना कैफ की पसंदीदा जगहों में से एक हैं, जहां पर दोनों ने एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट किया।  

सलमान खान को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी  है। एक लेटर के जरिए उन्हें ये धमकी दी गई थी। लेटर में लिखा गया था कि बाप-पेटे (सलमान खान और सलीम खान) का भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। मालूम हो कि दिग्गज सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल मई में हत्या कर दी गई थी। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।