राज्य / फिल्मी अंदाज में किया युवती को किडनैप, 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला

Dainik Bhaskar : Nov 23, 2019, 04:00 PM
राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के छोटे से कस्बे खैरागढ़ में बॉलीवुड फिल्म की तरह एक अपहरण कांड हुआ। इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए मामले को सुलझा लिया। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में, गौरव पथ पर गुरुवार की शाम कुछ लड़कों ने एक युवती को किडनैप कर लिया था। आरोपी यहां से नागपुर चले गए। नागपुर पुलिस से संपर्क कर छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची, शुक्रवार की शाम युवती को भी आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER