अहमदाबाद के बाद लखनऊ ने भी 3 प्लेयर्स खरीदे / केएल को मिलेंगे 15 करोड़, पंजाब से 4 करोड़ ज्यादा, कप्तान भी बनाया जा सकता है; स्टोइनिस और बिश्नोई भी जुड़े

Zoom News : Jan 18, 2022, 03:23 PM
IPL 2022 के लिए नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। ESPN क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, केएल राहुल को 15 करोड़, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल टीम के कप्तान भी होंगे।

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदा था। केएल लखनऊ की टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। अहमदाबाद ने भी 3 खिलाड़ी खरीद लिए हैं। अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या और राशिद खान को 15-15 करोड़ और शुभमन गिल को 7 करोड़ में खरीदा है।

गेमचेंजर हो सकता हैं ये सिलेक्शन

इस बात में कोई शक नहीं है कि ये कि टीम के लिए ये सिलेक्शन गेमचेंजर साबित हो सकता है। राहुल भले ही कप्तान के तौर पर पंजाब किंग्स को ट्रॉफी न जिता पाए हों, लेकिन पिछले 4 IPL सीजन में उनके बल्ले से 500+ रन देखने को मिले हैं। IPL 2020 में तो केएल ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने में भी सफल रहे थे। स्टोइनिस ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लास्ट तीन सीजन में दमदार खेल दिखाया। IPL में उन्होंने 56 मैच खेले हैं और 135.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 914 रन बनाए हैं। स्टोइनिस के नाम पर 30 विकेट भी दर्ज है।

रवि बिश्नोई भी IPL की खोज रहे हैं। उन्होंने 23 मैचों में 24 खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। केराहुल और बिश्नोई के अलावा मार्कस स्टोइनिस भी पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं

इस साल से लीग में 10 टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल कुल 10 टीमें होंगी। पिछले महीने टीमों ने अपनी पसंद के अधिकतम चार खिलाड़ियों की लिस्ट IPL प्रबंधन को सौंपी थी। IPL में इस बार मेगा ऑक्शन होना है। यह ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।

आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ की टीम को 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा है और पांच साल बाद दोबारा लीग में वापसी की है। इससे पहले गोयनका ग्रुप के पास दो साल 2016 व 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की टीम थी। वहीं, CVC कैपिटल ने 5,166 करोड़ रुपए में अहमदाबाद की टीम खरीदी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER