मोबाइल-टेक / भारत में 7 जनवरी को लॉन्च करेगी Lava नया स्मार्टफोन

Lava जल्द ही चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने टीज़र वीडियो के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। लावा कंपनी 7 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोज़न करने जा रही है, जिसमें कथित रूप से एक से ज्यादा स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Lava BeU को लॉन्च किया था.

Lava जल्द ही चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने टीज़र वीडियो के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। लावा कंपनी 7 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोज़न करने जा रही है, जिसमें कथित रूप से एक से ज्यादा स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Lava BeU को लॉन्च किया था, जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसी दिन सामने आया था कि कंपनी इसके अलावा चार अन्य स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


8 सेकेंड की इस वीडियो में लॉन्च इवेंट की तारीख के साथ स्मार्टफोन के किनारे व लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा, इस वीडियो में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की भी झलक मिली है। हालांकि, इससे अतिरिक्त इस टीज़र वीडियो में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह खुलासा होता है कि 7 जनवरी वाले लॉन्च इवेंट में कितने स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

कीमत होगी 20 हजार से कम
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अगले महीने एक वर्चुअल इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कीमत को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च किए जाने वाले 4 फोन्स की कीमत 20,000 से कम होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER