मुंबई / महाराष्ट्र: राज्यपाल से मिले देवेंद्र फडणवीस, सीएम पद से इस्तीफा दिया

AMAR UJALA : Nov 08, 2019, 05:10 PM
मुंबई. देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस और राज्य के अन्य मंत्रियों ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार न बनना जनादेश का अपमान है।

इस्तीफा देने के बाद फडणवीस मीडिया से भी रूबरू हुए और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है। उन्होंने शिवसेना और उद्धव ठाकरे का भी आभार जताया।

फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है। शिवसेना के साथ 50-50 फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। महाराष्ट्र में जारी गतिरोध के लिए फडणवीस ने शिवसेना को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को कोई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। हमने नहीं बल्कि शिवसेना ने चर्चा से इनकार किया है। 

मीडिया में बयान देने से सरकार नहीं बनती : 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना लगातार मीडिया में बयान दे रही है, लेकिन सिर्फ बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। फडणवीस ने कहा कि दुर्भाग्यवश जब परिणाम आया, तब उद्धव जी ने कहा था कि सरकार बनाने के सभी विकल्प खुले हुए हैं। मगर बाद में उनका फैसला हमारे लिए चौंकाने वाला था। जनता ने हमारे गठबंधन को बहुमत दिया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER