महाराष्ट्र MLC चुनाव: 9 सीटों पर 12 मई को मतदान, उद्धव ठाकरे की राह हुई मुश्किल

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 12 मई को मतदान और मतगणना होगी। उद्धव ठाकरे सहित 9 सदस्यों का कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। विधानसभा में संख्या बल के कारण विपक्ष के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों के लिए चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए मतदान 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा परिषद की ये नौ सीटें मई में खाली हो रही हैं, जिसके चलते आयोग ने चुनावी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

चुनाव कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियां

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवारों के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 4 मई 2026 तय की गई है। मतदान की प्रक्रिया 12 मई को संपन्न होगी और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव के नतीजे भी 12 मई को ही घोषित कर दिए जाएंगे।

इन 9 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, नौ एमएलसी (MLCs) का कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त होने वाला है।

महाराष्ट्र विधानसभा में दलीय स्थिति

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सदस्य हैं।

उद्धव ठाकरे के लिए राजनीतिक चुनौतियां

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राह कठिन नजर आ रही है। विपक्ष के पास विधायकों की संख्या कम होने के कारण उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी अपने दम पर एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं दिख रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, विपक्ष केवल एक ही सीट जीतने की स्थिति में है। ऐसे में यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या उद्धव ठाकरे एक बार फिर विधान परिषद के सदस्य बन पाएंगे।