महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय बोलेरो रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का असर अब तुरंत सभी मॉडल्स पर दिखाई देगा। कंपनी ने बोलेरो Classic, बोलेरो Neo और बोलेरो Neo Plus की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा किया है। कुछ वेरिएंट्स पर यह बढ़ोतरी 26,500 रुपये तक पहुंच गई है। महिंद्रा की बोलेरो सीरीज लंबे समय से ग्रामीण इलाकों, टैक्सी ऑपरेटर्स और फ्लीट खरीदने वालों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी मजबूत बॉडी, खराब रास्तों पर शानदार परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस मानी जाती है। आज भी बोलेरो उन ग्राहकों की पहली पसंद है जो ज्यादा फीचर्स की बजाय मजबूती और भरोसेमंद गाड़ी चाहते हैं।
महिंद्रा बोलेरो Classic की नई कीमतें
सबसे पहले बात करें बोलेरो Classic की, तो यह SUV B4, B6, B6 (O) और B8 वेरिएंट्स में आती है। 99 लाख रुपये बनी हुई है। हालांकि मिड वेरिएंट्स पर ग्राहकों को ज्यादा असर देखने को मिलेगा और b6 वेरिएंट की कीमत में 25,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं B6 (O) पर सबसे ज्यादा 26,500 रुपये बढ़ाए गए हैं। 90 लाख रुपये तक पहुंच गई है। 5-लीटर mHAWK 75 डीजल इंजन देती है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
बोलेरो Neo के दामों में हुआ बदलाव
महिंद्रा ने बोलेरो Neo की कीमतों में भी बदलाव किया है। यह SUV N4, N8, N10 (R), N11 और N10 (O) वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Neo के बेस N4 वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 15,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं N8 मॉडल 5,000 रुपये महंगा हुआ है। बाकी वेरिएंट्स की कीमतों में भी लगभग 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। 5-लीटर mHAWK 100 डीजल इंजन मिलता है, जो बोलेरो Classic से ज्यादा पावरफुल माना जाता है। इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 84 लाख रुपये हो गई है।
बोलेरो Neo Plus की बढ़ी हुई कीमतें
अगर बड़े परिवार या ज्यादा सीटिंग वाली SUV की बात करें तो बोलेरो Neo Plus ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। यह P4 और P10 वेरिएंट्स में आती है। कंपनी ने P4 वेरिएंट पर 9,500 रुपये और P10 वेरिएंट पर 4,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। 2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो Scorpio Classic वाले इंजन परिवार से लिया गया है। यह SUV ज्यादा पावर और बेहतर लोड कैपेसिटी के लिए जानी जाती है। 99 लाख रुपये के बीच पहुंच गई है।
महिंद्रा की इस मूल्य वृद्धि के बाद बोलेरो रेंज के सभी मॉडल्स की नई कीमतें अब शोरूम पर प्रभावी हो गई हैं।
