बॉलीवुड / मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ऐसे मनाया वैलेंटाइन डे, सामने आए फोटोज

Zoom News : Feb 15, 2022, 04:11 PM
बॉलीवुड | मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के वैलंटाइन्स डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ने मुंबई के एक आलीशान रेस्ट्रॉन्ट में कस्टमाइज डेकोरेशन और सिक्स कोर्स मील के साथ कुछ सुकून के पल बिताए। अर्जुन-मलाइका अपने प्यार को नहीं छिपाते। अब अपने प्यार के दिन का सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं वहीं कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हैं। उनकी रोमांटिक डेटनाइट वाकई काफी शानदार थी। आप यहां इसकी झलक देख सकते हैं।

साथ में बिताया बढ़िया वक्त

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने वैलंटाइन्स डे पर एक-दूसरे के साथ काफी बढ़िया वक्त गुजारा। इसकी गवाही उनके सोशल मीडिया पोस्ट दे रहे हैं। अर्जुन और मलाइका दोनों ने अरेंजमेंट्स करने वाले रेस्ट्रॉन्ट का शुक्रिया अदा करने के लिए इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ और इंस्टा पोस्ट से पता चल रहा है कि उन्होंने सिक्स कोर्स डिनर का मजा लिया। साथ ही बढ़िया वक्त गुजारा।

साथ में दिया रोमांटिक पोज

तस्वीरों में मलाइका फूलों और शैंडलियर के साथ पोज देती दिख रही हैं। वहीं मिरर में अर्जुन और मलाइका की फोटो के साथ कस्टमाइज्ड डेकोरेशन दिखाई दिया। खाने की टेबल से लेकर खूबसूरत लाइटिंग तक एकदम रोमांटिक फील दे रहा है। 

वैलंटाइन्स पोस्ट के थे चर्चे

वैलंटाइन्स डे पर दिन में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक-दूसरे के लिए पोस्ट चर्चा में रहे थे। मलाइका ने अर्जुन के लगे लगते हुए फोटो शेयर की थी। वहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका को रोमांटिक गाने की लाइन्स डेडिकेट की थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER