बॉलीवुड / रेड हॉट लुक में अर्जुन कपूर के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आयी मलाइका अरोड़ा: देखे

News18 : Feb 05, 2020, 11:39 AM
रेड हॉट लुक में अर्जुन कपूर के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आयी मलाइका अरोड़ा: देखे
रेड हॉट लुक में अर्जुन कपूर के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आयी मलाइका अरोड़ा: देखे

बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूं तो दोनों के प्यार के चर्चे लोग करते हैं। मलाइका और अर्जुन पिछले एक साल से अपनी लव-लाइफ (Love Life) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले कुछ समय से अपने रिश्‍ते पर बात करते हुए भी नजर आए हैं। हाल ही में दोनों एक साथ बॉलीवुड एक्टर अरमान जैन (Armaan Jain) और अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए, यहां दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में यहां नजर आए।

1 / 3
कॉन्ट्रास्ट कलर के आउटफिट मे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
कॉन्ट्रास्ट कलर के आउटफिट मे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने लुक से कहर ढाहा रखा था। दोनों से लोगों की नजरें नहीं हट रही थीं। दोनों ने कॉन्ट्रास्ट कलर के आउटफिट पहने थे, जिसमें वो एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अर्जुन कपूर जहां ग्रीन शेरवानी में नजर आए वहीं, मलाइका ने हॉट रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। अरमान जैन के रिसेप्शन में दोनों का ये अवतार फैन्स को काफी पसंद आया और अब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

2 / 3
मलाइका कुछ वक्त अर्जुन से रिलेशन मे
मलाइका कुछ वक्त अर्जुन से रिलेशन मे

दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ वक्त बाद से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ होने की खबरें थीं, लेकिन लंबे समय तक दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं बोला। लेकिन इस साल की शुरुआत के साथ ही दोनों ने अपनी मोहब्बत का खुलेआम ऐलान कर दिया था।

3 / 3
मलाइका अरोड़ा रेड हॉट लूक
मलाइका अरोड़ा रेड हॉट लूक

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्‍द ही रकुल प्रीत के साथ एक फिल्‍म में नजर आने वाले हैं, जिसकी तैयारियों में वह लगे हुए हैं। इससे पहले वो फिल्म पानीपत में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, मलाइका अरोड़ा बड़े पर्दे से तो दूर हैं, लेकिन टेलीविजन पर कई शो में दिखती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER