देश / आर्यन के साथ सेल्फी ले रहा शख्स एनसीबी का अधिकारी नहीं: फोटो वायरल होने के बाद एजेंसी

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बयान जारी कर बताया है कि मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद जो शख्स उनके साथ सेल्फी लेता दिखा था वह एजेंसी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है। एनसीबी की छापेमारी में आर्यन के पकड़े जाने के बाद शख्स के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो गई थी।

मुंबई: आर्यन खान की गिरफ्तारी के मामले में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसमें एक शख्स आर्यन खान के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है। बाद में वायरल तस्वीर पर एनसीबी ने साफ किया कि आर्यन खान के साथ इस तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है। माना जा रहा है कि ये तस्वीर आर्यन खान से पूछताछ से पहले कथित तौर पर एनसीबी की हिरासत में ली गई। हालांकि ये तस्वीर कैसे ली गई और ये शख्स कौन है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER