दुखद / मराठी अभिनेत्री प्रेमा किरण का 61 साल की उम्र में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Zoom News : May 01, 2022, 09:18 AM
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। मराठी फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री प्रेमा किरण का मुबंई में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 61 साल का उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद आखिरी सांस ली। अभिनेत्री के अचानक हुए निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे हैं। 


मराठी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रेमा किरण एक निर्माता भी हैं। उन्होंने मराठी फिल्म उद्योग के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। प्रेमा किरण धूम धड़क (1985), पागलपन (2001), अर्जुन देवा (2001), कुंकू ज़ाले वैरी (2005) और लग्नची वरात लंदनच्य घरत (2009) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। 


प्रेमा किरण ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। दे दनादान, धूमधडका और लक्ष्मीकांत बेर्डे की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में उनके गाने आज भी उतने ही मशहूर हैं।


अभिनय के अलावा उन्होंने साल 1989 की फिल्म उटवला नवरा  और थरकप जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था। प्रेमा किरण ने न केवल मराठी बल्कि गुजराती, भोजपुरी, अवधी और बंजारा भाषाओं में भी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER