मोबाइल-टेक / Xiaomi के 108MP स्मार्टफोन के बिना रुक गई शादी, जानिए पूरा मामला

Zoom News : Dec 23, 2020, 08:29 AM
शादी को लेकर हर एक शख्स की अपनी कुछ इच्छाएं होती है, जिन्हें वो पूरा करना चाहता है। ऐसे ही एक शख्स हैं कमल अहमद, जिन्होंने शर्त रख दी कि जब तक वो Xiaomi कंपनी का 108MP वाला स्मार्टफोन Mi10T Pro को हासिल नहीं कर लेते हैं, तब तक शादी नहीं करेंगे। इस अजीब शर्त के चलते कमल अहमद की शादी में देरी हो रही थी, जिससे सभी परेशान थे। लेकिन जब कमल अहमद की इस अजीबोगरीब शर्त के बारे में Xiaomi कंपनी को पता लगा, तो कंपनी ने बड़ा फैसला लिया।


30 दिसंबर को है कमल की शादी

इस मामले Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट किया और कमल अहमद से शादी के लिए तैयार होने की बात कही। साथ ही कमल अहमद ने भी Mi 10T फोन मिलने की जानकारी ट्वीटर से दी है। मनु जैन ने ट्वीट कर बताया कि कमल अहमद को Mi 10T Pro स्मार्टफोन मुफ्त दिया जा रहा है। साथ ही मनु जैन ने कमल से फोन के इस्तेमाल के बाद फीडबैक देने की बात कही। Xiaomi के ऐलान के बाद फाइनली कमल अहमद की शादी आगामी 30 दिसंबर को हो रही है। Twitter की प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक कमल अहमद यूपी के प्रयागराज के रहने वाले हैं और खुद को Mi फैन बताते हैं। कमल अहमद ने अपनी शादी की डेट ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए सभी को शादी में आमंत्रित किया है। लेकिन शादी कहां होगी। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध करायी है।  

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10T Pro को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वही Mi 10T स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। फोन में 5000mAh की बैटरी ऑफर की जाती है, जिसे 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है। Mi 10T Pro स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन OIS और 8K वीडियो को सपोर्ट करता है। Mi 10T सीरीज में ट्रू कलर डॉट डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, जो 650nits ब्राइटनेस के साथ आता है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से फोन की रिफ्रेश्ड रेट को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz तक इस्तेमाल कर सकते हैं। Mi 10T और Mi 10T Pro दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट और X55 मॉडम का सपोर्ट दिया गया है। यह दोनों फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER