प्यार और धोखा / प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया पति जमकर हुआ बवाल - देखें...

Zoom News : Mar 16, 2021, 01:33 PM
मेरठ | प्रेमिका के साथ घूमना और फिर उसे शॉपिंग कराना एक युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ दबोच लिया। बस फिर क्या था, दंपती में मारपीट शुरू हो गई और सड़क पर भी काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस उन्हें थाने ले आई। सोशल मीडिया पर भी यह घटना वायरल हो गई। दंपती ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

मेरठ में गढ़ रोड स्थित नंदिनी प्लाजा में एक युवक प्रेमिका को लेकर पहुंचा। युवक मुजफ्फरनगर का निवासी है और मेरठ में निजी अस्पताल चलाता है। कुछ ही देर में उसकी पत्नी भी नंदिनी प्लाजा में पहुंच गई। उसने पति को एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी।

इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। पूछने पर पता चला कि महिला कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसका पति दो महीने से उसे छोड़कर किसी और महिला के संपर्क में है। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंच गई और उन्हें थाने ले आई।

महिला ने बताया कि निकाह के बाद उसका पति जैदी सोसाइटी में किराए के मकान में रहने लगा। करीब डेढ़ महीने पहले वह उसे कांशीराम कॉलोनी छोड़ आया। बाद में उसे पता चला कि उसका पति अन्य महिलाओं के संपर्क में है। वह युवतियों को फंसाता है और फिर छोड़ देता है। वहीं, युवक ने कहा कि महिला ने उसे ही गुमराह किया है। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन इस बात को छिपाया गया। इसलिए उससे तलाक का मामला चल रहा है। वह उसे फंसाना चाहती है।

इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER