- भारत,
- 22-Jul-2020 10:03 PM IST
जयपुर । देश की प्रसिद्ध लेखिका व योगिक विजन की संपादक मीता महापात्रा को आल इंडिया ह्यूमन राइट्स संगठन की जयपुर शहर की महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के कार्यों में योगदान तथा आंजनों में अनुशासित जीवन को अपनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए की गई है। श्रीमती महापत्रा ने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए समाज के कमजोर तबके के लोगों के लिए कई प्रशिक्षण आयोजित किये हैं। हाल में उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक योगिक विजन प्रकाशित हुई है जिसका विमोचन योग गुरु बाबा रामदेव ने किया था। इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने योग आसनों की प्रक्रिया तथा उसके फायदों के बारे में चित्रों के साथ विस्तृत जानकारी दी है। उनकी यह पुस्तक देश के योग शिक्षकों ने भी पसंद की है। इसलिए इस पुस्तक की देश व विदेश में खूब मांग उठ रही है। उनके द्वारा महिलाओं, बालकों व समाज के पिछड़े लोगों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने की वजह से उन्हें यह नियुक्ति दी है। उनकी नियुक्ति होने से जयपुर सहित देश के विभिन्न प्रांतों से उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे मानवाधिकार अधिनियम में वर्णित उदेश्यों की पूर्ति में समाज की उन पिछड़ी महिलाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर काम करेंगी जिन्हें समाज में सम्मान नहीं दिया जाता है। जिनका शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका फोकस महिलाओं के गौरव,न्याय,आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के प्रति जागरूक बनाने पर रहेगा।वे मानवाधिकार मूल्यों के संरक्षण के लिए अथक प्रयास करने में विश्वास रखती हैं। जिनकी सुरक्षा व संरक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उनकी नियुक्ति से पूरे देश की उनसे जुड़ी बड़ी बड़ी हस्तियों में खुशी का माहौल है।
