MI vs PBKS, Live Score, IPL 2022 / पंजाब किंग्स ने दी मुंबई को पांचवीं हार, अंकतालिका में टॉप थ्री में पहुंची

Zoom News : Apr 13, 2022, 11:32 PM
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस लगातार पांचवां मुकाबला हार गई है। पंजाब किंग्स ने MI को 13 रन मात दी है। 199 का टारगेट पिछा करने उतरी रोहित की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी।


कीरोन पोलार्ड ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं, तिलक वर्मा 20 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।


ब्रेविस की धमाकेदार पारी

मैच में राहुल चाहर के 9वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 4 गेंद में 4 छक्के जड़ दिए। बेबी एबी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज के धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर इस ओवर में 29 रन बने।


हिटमैन और ईशान ने फिर किया निराश

एक बार फिर रोहित शर्मा और ईशान किशन मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित रबाडा की शॉट गेंद को छक्के के लिए भेजना चाहते थे, लेकिन गेंद वहीं, उठ गई और वो जितेश शर्मा को कैच दे बैठे। वहीं, ईशान किशन सिर्फ 3 रन बनाकर वैभव अरोरा का शिकार बने।


रोहित बने 10 हजारी

रोहित शर्मा ने अपनी छोटी पारी में ही एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया। वो टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।


जितेश 200 और शाहरुख ने 250 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा और शाहरुख खान के बल्ले ने कोहराम मचा दिया। जितेश ने सिर्फ 15 गेंद में 30 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का था। वहीं, शाहरुख ने सिर्फ 6 गेंद में 15 रन बना दिए। उनका स्ट्राइक रेट 250 का था।


बुमराह का घातक यॉर्कर समझ नहीं पाए लियाम लिविंगस्टोन

IPL 2022 में कमाल के फॉर्म में चल रहे पंजाब के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को जसप्रीत बुमराह ने 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली यॉर्कर गेंद से क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद इतनी खतरनाक थी कि लियाम के पास कोई मौका ही नहीं था। जसप्रीत ने लिविंगस्टोन को बोल्ड करने के बाद जो रिएक्शन दिया वो भी कमाल का था।


मयंक की कप्तानी पारी

PBKS के कप्तान मयंक अग्रवाल ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 बॉल में 52 रन की पारी खेली। मुरुगन अश्विन ने मयंक की पारी का अंत किया। अश्विन ने ऑफ स्‍टंप पर मयंक को फुलर गेंद दिया और मयंक ने लांग ऑफ के ऊपर से मारने के लिए गए लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई सूर्यकुमार ने आसान सा कैच लपक लिया।


इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई मुंबई की टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं, पंजाब की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। PBKS ने इस सीजन 4 मुकाबले खेले हैं जिसमे 2 मैचों में टीम को जीत मिली है।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टायमल मिल्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, बासिल थंपी


पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोरा, अर्शदीप सिंह


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER