राशिफल 20 अप्रैल 2021 / कर्क राशि में चंद्रमा का संचार, सिंह राशि को फायदा, आपके सितारे क्या कहते हैं

Zoom News : Apr 21, 2021, 08:22 AM
मेष:

20 अप्रैल सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा आज मिथुन राशि के लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ आज मिल सकता है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र हो अथवा नौकरी-धंधा या अन्य क्षेत्रों में आज के दिन से कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। समाज शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और भौतिक विकास का योग अच्छा है। भाइयों के सहयोग से पारिवारिक बिजनस में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ किसी मनोहर स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सायंकाल के समय किसी परिचित के मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज आपके कुछ दिनों से रुके व अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान नई योजनाओं को लागू करने में लगेगा। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या कुछ हद तक हल होगी। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल के समय परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। मित्र-रिश्तेदारों से आज मधुर संबंध रहेंगे। अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों की सेहत का ध्यान रखें और जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। रचनात्मक कार्य पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

कार्य व्यवसाय में आपकी युक्ति काम आएगी। आर्थिक लाभ आशा से कम होगा लेकिन अपने खर्चे पूरे निकल आएंगे और आंशिक लाभ होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव की आशंका है, इससे सावधान रहें और अपने काम पर फोकस रखें। कही सुनी बातो पर यकीन ना करें। घर के जरूरी काम आज निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथ सहयोग भी करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज आप सांसारिक विषय में कम रुचि रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। कार्यक्षेत्र अथवा अन्य साधनों से अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपके कोष में वृद्धि होगी। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। रोजगार के लिए प्रयास करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपकी रचनात्मकता से प्रभावित होंगे। पारिवारिक वातावरण मधुर बना रहेगा लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज दिन का आधा भाग आपके लिए थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। पूर्व में बरती लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। व्यापार में बार-बार प्रयास करने के बाद भी कार्य न बनने के कारण मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। क्रोध पर अंकुश रखना पड़ेगा। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी आ सकती है लेकिन दोपहर के बाद स्थित में काफी बदलाव आएगा। धन की आमद किसी न किसी रूप में होगी। सभी कार्य धीरे-धीरे आपके पूरे हो जाएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें। हालांकि आज जिस भी कार्य को करेंगे देर-अबेर उसमें सफलता मिलेगी ही। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे लेकिन ज्यादा स्नेह आज कलह का कारण बन सकता है, इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र से आर्थिक लाभ भी होंगे। परिजनों का सहयोग कम मिलेगा लेकिन आज सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखने की जरूरत है। आप जिस भी बात को पकड़ लेंगे उसे मनवाकर ही छोड़ेंगे, चाहें उससे घर अथवा बाहर वालों को समस्या ही क्यों ना हो। साथ में आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से भी मनमुटाव करा सकती है, इसलिए वाणी व व्यवहार पर संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में किसी दुविधा की वजह से कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिसके परिणाम स्वरूप लाभ होते-होते हाथ से निकल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

बिजनस में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा, इससे काम में भी नई जान आएगी। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं तो लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। नौकरी करने वाले नए अवसर की तलाश कर रहे हैं तो नया मौका आपके आसपास ही है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

साझेदारी में किए गए व्यापार से फायदा मिलेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। दैनिक व्यापार में कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। आपके लिए हुए निर्णय परिवार में सुख-शांति लेकर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज दिन के आरंभ से ही नकारात्मक विचार मन पर हावी न हो जाएं, इसका ख्याल रखने की आवश्यकता है। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के संबंध में कुछ न कुछ शिकायत रहेगी, भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के साथ जाएं। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें अन्यथा भविष्य में मिलने वाले लाभों से वंचित भी रह सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें अन्यथा भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

रोजगार के क्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी और नए अवसर भी मिलेंगे। घर की परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। लव लाइफ में आपका सहयोग आपके साथी को सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। विदेश में व्यापार करने वालों के प्रयास सकारात्मक होंगे। छात्र अध्ययन में एकाग्रता बनाए रखें। स्वरोजगार के क्षेत्र से जुड़े जातकों की आय में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER