दुनिया / 1 जनवरी के दिन पुरी दुनिया में पैदा हुए 3 लाख से ज्यादा बच्चे, भारत रहा पहले नंबर पर

News18 : Jan 02, 2020, 12:05 PM
नई दिल्ली।  बच्चों की संस्था के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ के अनुसार नए साल के दिन दुनिया भर में 392,078 बच्चे पैदा हुए।  UNICEF की ओर से जारी की गई 190 देशों की लिस्ट में भारत सबसे ऊपर है।  यहां 1 जनवरी 2020 को 67,385 बच्चे पैदा हुए।  इसके बाद चीन में 46,299 बच्चों का जन्म हुआ।  यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार तीसरे नंबर नाइजीरिया है, जहां 26,039 बच्चों का जन्म हुआ।  नाइजीरिया के बाद पाकिस्तान, जहां 16,787, इंडोनेशिया में 13,020 और अमेरिका में 10,452 बच्चों का जन्म हुआ।  यूनिसेफ की सूची के अनुसार कांगों में 10,427 और यूथोपिाया में 8,493 बच्चों का जन्म हुआ। 

UNICEF के आंकड़े के अनुसार साल 2018 में 2। 5 करोड़ बच्चों का जन्म पहले ही महीने में हो गया।  इसमें से एक तिहाई बच्चों की मौत, पैदा होने वाले दिन ही हो गई।  इनमें से कई बच्चे प्रिमैच्योर बर्थ, डिलीवरी के दौरान समस्या और संक्रमण के कारण मारे गए। 

भारत के संबंध में यूनिसेफ ने कहा कि यहां हर साल 69,000 बच्चों का जन्म होता है।  भारत में लगभग 50 लाख बच्चों का जन्म घर में ही होता है।  यूनिसेफ ने यह जानकारी भी दी कि नये साल में दुनिया में पहला जन्म 12। 10 बजे हुई।  यह जन्म फिजीलैंड में हुआ।  यहां 1 जनवरी के दिन 39 बच्चों का जन्म हुआ। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER