एंटरटेनमेंट / मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की डेट हुई पक्की, गोवा में उठेगी एक्ट्रेस की डोली

Zoom News : Jan 12, 2022, 09:33 PM
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इस साल भी कई सितारे लाइन में लगे हुए हैं। बात की जाए टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय की तो उनकी डोली भी जल्द ही उठने वाली है। लम्बे समय से एक्ट्रेस का नाम दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग जुड़ रहा है। दोनों बीते कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खबरें आई थी कि मौनी और सूरज इसी महीने (जनवरी) इटली या दुबई में शादी रचा सकते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि ये कपल गोवा में शादी करने वाला है। इसी के साथ मौनी रॉय की शादी की तैयारियों से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं।

क्या हो चुकी है मौनी की बैचलर पार्टी?

मौनी रॉय की शादी की खबरें पिछले साल से ही सामने आ रही हैं। इस खबर के बीचों बीच ही मौनी रॉय और उनकी गर्ल गैंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्होंने गोवा में बैचलर पार्टी भी मना ली है। दरअसल एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने दिसंबर के महीने में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके साथ मौनी रॉय और उनकी कुछ और करीबी दोस्त भी नजर आ रही थी। 

इन दिन सात फेरे लेंगी मौनी

मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नांबियार के प्री वेडिंग फंक्शन इसी महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएंगे। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 26 जनवरी से शुरू होगी और इसके अगले दिन ही मौनी-सूरज शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने साउथ गोवा में एक फाइव स्टार होटल बुक भी करवा लिया है। शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही है। वेडिंग वेन्यू को सफेद रंग से सजाया जाएगा।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER