महाराष्ट्र / महामारी की शुरुआत के बाद से दूसरी बार मुंबई में कोविड-19 से नहीं हुई कोई मौत

Zoom News : Dec 12, 2021, 07:16 AM
मुंबई: मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की जान नहीं गई है। मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से दूसरी बार ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र की राजधानी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 256 नए मामले सामने आए। इसके साथ यहां कुल केसों की संख्या बढ़कर 7,65,110 हो गई है।  

कोरोना महामारी के बाद से पहली बार 17 अक्टूबर 2021 को मुंबई में कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। शनिवार को एक बार फिर यह खुशखबरी मिली। अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे में यहां कोरोना से किसी की जान नहीं गई है। मुंबई में अब तक इस संक्रमण से 16,355 लोगों की मौत हो चुकी है। 221 मरीजों के डिस्चार्ज के बाद मुंबई में अब एक्टिव केसों की संख्या 1,808 रह गई है। 

यहां अब तक 7,44,370 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। रिकवरी रेट 97 फीसदी है। 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच  मुंबई में मामलों की वृद्धि दर बढ़कर 0.03 प्रतिशत हो गई। मामलों की अवरेज डबलिंग रेट- जिस अवधि के दौरान केस दोगुने हो जाते हैं- मुंबई में शुक्रवार को 2,603 ​​दिनों से घटकर शनिवार को 2,592 दिन हो गई। अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के प्रसार में मामूली वृद्धि के कारण यह बदल रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER