जयपुर / निर्दलियों ने बिगाड़ी गणित, 28 जगह कांग्रेस बना सकती है बोर्ड और बीजेपी 16 पर आगे

Zoom News : Nov 19, 2019, 08:31 PM
जयपुर | राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। कांग्रेस ने कुल 28 पालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 16 पालिकाओं में जीत दर्ज की। इसके साथ तीन जगह निर्दलीय आगे रहे। 2 जगह परिणाम बराबर रहा। कांग्रेस के खाते में प्रदेश के 961 वार्ड और भाजपा के खाते में 737 वार्डों की जीत आई है। बसपा के 16, माकपा के 3 और राकांपा के 2 पार्षद विजयी रहे।

गहलोत बोले- उम्मीद यही थी

निकाय चुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उम्मीद यही थी, अपेक्षा यही थी, उसके अनुकूल ही परिणाम आए हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि जनता ने मैंडेट दिया है। यह सोच कर के की सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं, हम चाहेंगे कि जो समस्या शहर की भी है उनको प्रायरिटी से हल करें। जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करे।

महापौर और उप महापौर के चुनाव 27 नवंबर को

नगर पालिकाओं के लिए 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था। वहीं, उपमहापौर/उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान 27 नवंबर, बुधवार को होगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।


नगर निकाय चुनाव के परिणाम

निकाय क्षेत्रकांग्रेसभाजपानिर्दलीयबीएसपीमाकपा और राकांपाकुल वार्ड
ब्यावर नगर पालिका1629150060
पुष्कर नगर पालिका91420025
अलवर नगर परिषद1926190065
भिवाड़ी नगर परिषद2323122065
बांसवाड़ा नगर परिषद362130060
छबड़ा नगर पालिका158102035
मांगरोल नगर पालिका151370035
बाड़मेर नगर परिषद331840055
बालोतरा नगर परिषद162540045
भरतपुर नगर निगम1822223065
बीकानेर नगर निगम26391212 (राकांपा)80
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद362400060
निंबाहेड़ा नगर पालिका 281610045
रावतभाटा नगर पालिका 261130040
चूरू नगर परिषद361770060
राजगढ़ नगर पालिका151177040
गंगानगर नगर परिषद1924220065
सूरतगढ़ नगर पालिका2212911 (माकपा)45
हनुमानगढ़ नगर परिषद361860060
जैसलमेर नगर परिशद212040045
भीनमाल नगर पालिका141880040
जालौर नगर परिषद141880040
बिसाऊ नगर पालिका17530025
झुंझुनूं नगर परिषद3410160060
पिलानी नगर पालिका23300035
फलौदी नगर पालिका27940040
कैथून नगर पालिका18610025
सांगोद नगर पालिका16720025
डीडवाणा नगर पालिका255100040
मकराना नगर परिषद353170055
पाली नगर परिषद2229140065
सुमेरपुर नगर पालिका91880035
नीमकाथाना नगर पालिका191240035
सीकर नगर परिषद3718901 (माकपा)65
माउंट आबू नगर पालिका18610025
पिंडवाड़ा नगर पालिका81340025
शिवगंज नगर पालिका151370035
सिरोही नगर परिषद22940035
आमेट नगर पालिका17800025
नाथद्वारा नगर पालिका291010040
टोंक नगर परिषद2723100060
कानौद नगर पालिका7760020
उदयपुर नगर पालिका2044501 (माकपा)70
नसीराबाद नगर पालिका81020020
थानागाजी नगर पालिका10960025
प्रतापपुर गांधीनगर पालिका 101140025
रूपवास नगर पालिका66130025
महुआ नगर पालिका84130025
खाटूश्याम जी नगर पालिका31160020



चुनाव के विस्तृत परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक


https://www.zoomnews.in/hi/municipal-corporation.html


Download App


https://play.google.com/store/apps/details?id=com.india.assembly.election.result&hl=en&showAllReviews=true

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER