Haryana Politics / खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, एक डिप्टी सीएम भी होगा- शाम को शपथ ग्रहण

हरियाणा में सियासी गतिविधियां आज दिन भर हर पल बदलती रहीं. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद प्रदेश में नए सिरे से सरकार बनने जा रही है. नायब सैनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. विधायकों की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है. सैनी की पहचान ओबीसी नेता की है और पार्टी जाहिर तौर पर उनको चेहरा बना आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा सियासी दांव चल रही है.

Haryana Politics: हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। एक बड़ा अपडेट ये भी है कि राज्य में एक डिप्टी सीएम भी होगा। शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा। 

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। साल 1996 में सैनी को राज्य में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।

खट्टर से हैं नजदीकी संबंध

नायब सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वह संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैनी को 2023 में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वह अक्सर खट्टर के साथ कार्यक्रमों में देखे जाते हैं।

नायब सैनी कौन हैं?

नायब सैनी फिलहाल हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं. 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा सांसद के तौर पर संसद पहुंचे थे. इससे पहले के उनके राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष के तौर पर काम किया है.

सैनी की राजनीतिक यात्रा असल मायने में 2002 में शुरू होती है. इस साल उनको हरियाणा में बीजेपी के युवा मोर्चा का कामकाज देखने का जिम्मा मिला. इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया और 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बने.

2014 में वे नारायणगढ़ सीट से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे. इनके पास खनन मंत्रालय का जिम्मा था. इसके अगले 3 बरस के बाद पार्टी ने 2019 में उनको कुरुक्षेत्र से सांसदी का चुनाव लड़ाया. नायब सैनी की बड़े ओबीसी नेता के तौर पर है.

हरियाणा की नई सरकार का आज ही शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है. मुख्यमंत्री के अलावा नया मंत्रिमंडल भी बनेगा.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER