स्पोर्ट्स / राष्ट्रीय खेल दिवस 2019: जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

Live Hindustan : Aug 29, 2019, 07:33 AM
National Sports Day 2019: Rajiv Gandhi Khel Ratna 2019: Arjun Awards 2019: Ravindra Jadeja: Bajrang Punia: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया और रियो पैरालम्पिक की सिल्वर मेडलिस्ट पैरा एथलीट दीपा मलिक को गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजेंगे। जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अजुर्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य (नियमित और लाइफ टाइम), अजुर्न पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी दी जाएगी। विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड, एशियाई खेलों में गोल्ड, हंगरी में पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर, इस साल चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड, बुलगारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड और जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतरार्ष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वो अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में देश की सबसे बड़ी मेडल उम्मीद माने जा रहे हैं।

दीपा मलिक पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतरार्ष्ट्रीय मेडल जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्मश्री और अजुर्न अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। बजरंग और दीपा को ये सम्मान मिलने से लगातार दूसरे साल गैर ओलंपिक वर्ष में दो खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को संयुक्त रुप से खेल रत्न सम्मान दिया गया था।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र के अलावा साढ़े सात लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अजुर्न, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को छोटी प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को माका  ट्रॉफी, 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार में प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और पांच लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। समारोह में क्रिकेटरों रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, एथलीट तजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस और स्वप्ना बर्मन, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, मोटर रेसर गौरव सिंह गिल, महिला पहलवान पूजा ढांडा, पोलो खिलाड़ी सिमरन सिंह शेरगिल, घुड़सवार फवाद मिजार् सहित 19 खिलाड़ियों को अजुर्न पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के कोच रहे विमल कुमार को नियमित द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा के बचपन के कोच संदीप गुप्ता को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज को लाइफ टाइम वर्ग में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नियमित और लाइफ टाइम वर्गों में तीन-तीन कोचों को यह सम्मान मिलेगा।

छह लोगों को साहसिक गतिविधियों के लिए तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। युवा निशानेबाजों और प्रतिभाओं को तराशने के लिए गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट:

राजीव गांधी खेल रत्न: बजरंग पुनिया (कुश्ती) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित): विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम): मरजबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट)

अजुर्न पुरस्कार: तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस यहिया (एथलेटिक्स), एस भास्करन (बॉडीबिल्डिंग), सोनिया लाथर (मुक्केबाजी), रवींद्र जडेजा (क्रिकेट), पूनम यादव (क्रिकेट), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोर्ट्स), प्रमोद भगत (पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन), अंजुम मुद्गिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवाद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स), बी साई प्रणीत (बैडमिंटन) और सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)

ध्यानचंद अवॉर्ड: मैनुअल फ्रेडरिक्स (हॉकी), अरूप बसाक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती), नितिन कीर्तने (टेनिस) और सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: गगन नारंग स्पोर्ट्स, प्रमोशन फाउंडेशन और गो स्पोर्ट्स और रॉयलसीमा विकास ट्रस्ट

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी: पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़

तेनजिंग नोग्रे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार: अपर्णा कुमार (भू साहस), स्वगीर्य दीपांकर घोष (भू साहस), मणिकंदन के (भू साहस), प्रभात राजू कोली (जल साहस), रामेश्वर जांगड़ा (वायु साहस), वांगचुक शेरपा (जीवन पर्यन्त उपलब्धि)

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER