उत्तर प्रदेश के मेरठ से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक भतीजे ने अपनी चाची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हो सका, तो उसने अपनी चाची की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी भतीजे ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब उसकी चाची घर पर अकेली थी। पुलिस ने 12 घंटे में इस घटना से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी चाची के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। पूर्व में भी उसने दो बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह असफल रहा था। गुरुवार को मृतक के दोनों बच्चे कॉलेज गए थे। उसी समय माणिक घर में घुस आया। उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जिसका उसकी चाची ने विरोध किया और भतीजे को भी एक झटका दिया। जब महिला ने घर में घटना के बारे में सूचित करना चाहा, तो आरोपी भतीजा गुस्से में था और उसने अपनी चाची पर घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।आरोपी भतीजे ने अपनी चाची पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। तब परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि भतीजे ने सुबह स्नान किया था, इसके बावजूद वह फिर से नहाया। इस मामले को आधार मानते हुए पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी। आरोपी से पूछताछ की और उसकी चप्पल में खून के छींटे दिखाई दिए। उसके बाद आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा अपराध कबूल कर लिया।