खतरों के खिलाड़ी / 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' की विनर बनी निया शर्मा

Zoom News : Aug 31, 2020, 06:35 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  टेलीविजन की हॉटेस्ट एक्ट्रेस निया शर्मा ने 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्होंने इस सीजन के बाकी के कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी जीत ली है। निया ने खतरों के खिलाड़ी के विनर बनने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी चार तस्वीरें शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन लिखा, "खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई। शुक्रिया कलर्स मुझे ये अवसर देने के लिए।"

निया द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो एक तस्वीर में वह शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ, दूसरी तस्वीरों में ट्रॉफी के साथ और फिर शो के क्रू मेंबर्स के साथ दिखाई दे रही हैं।

निया के फैंस और उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। निया ने अपने जीत के जश्न को केक काटकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी जीत का जश्न मनाने की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।

आपको बता दें कि इस बार शो की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में की जा रहीं थी। इस शो में निया शर्मा, रित्विक धनजानी, अली गोनी, जैसमीन भासीन, करण वाही, जय भानूशाली, भारती सिंह और और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जैसे कई कलाकार थे।

शो का फाइनल टास्क निया शर्मा और करण वाही के बीच था। दोनों के बीच स्टंट को पूरा करने की टाइमिंग में कुछ ही सेकेंड का अंतर था। और इस तरह निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी के सभी टास्क को बखूबी पूरा करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER