बॉलीवुड | नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। नोरा फतेही के डांस मूव्स पर हर कोई फिदा है, उनका हर एक डांस स्टेप किलर होता है, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। वहीं नोरा भी हर बार अपने फैन्स को नए और अलग डांस स्टेप्स से रूबरू करवाती हैं। नोरा के डांस वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन इस बीच उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। नोरा के गाने 'दिलबर दिलबर' (Dilbar Dilbar) को एक बच्चा फनी अंदाज में गाता दिख रहा है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्चे का फनी वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बच्चा, फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गाना 'दिलबर दिलबर' गा रहा है। इस बच्चे के बारे में पुख्ता तौर पर कोई जानकारी तो नहीं है, लेकिन जिस अंदाज में ये बच्चा गाना गा रहा है, उसे सुनकर और देखकर अपनी हंसी रोकना मुश्किल है। बच्चे के इस फनी और क्यूट अंदाज को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
नोरा का फिल्मी करियर
बता दें कि नोरा ने कई डांस वीडियोज में अपना दम दिखाया है। बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स देने के चलते नोरा को हिट मशीन भी कहा जाता है। वहीं बता दें कि अपने डांस के साथ ही नोरा बतौर अभिनेत्री भी अपना दम दिखा चुकी हैं। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा कुछ वक्त पहले अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आई थीं।
नोरा के करीब 38 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स
नोरा फतेही का नाम अब उन एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया है, जिनके इंस्टाग्राम पर 37 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। नोरा के इंस्टा पर 37.8 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हैक करने की कोशिश हुई थी, जिससे उनका अंकाउट दिखना बंद हो गया था। इस बात से उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे, लेकिन जल्दी ही एक्ट्रेस का अकाउंट रिकवर हो गया।
