बॉलीवुड / CORONA की चपेट में आईं अब यह मशहूर एक्ट्रेस, लोगों से शेयर की ये जरूरी बातें

बता दें, ऐश्वर्या अर्जुन कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं और फिलहाल अपने घर पर क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की। अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। पेशेवर मेडिकल टीम द्वारा निर्देशित सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए घर पर क्वारंटाइन में हूं।'

Zee News : Jul 21, 2020, 10:32 AM
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) काफी तेजी के साथ फैल रहा है। अब तक देशभर में 11 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इस वायरस का मनोरंजन जगत पर भी काफी असर देखने को मिला है। अभी इस वायरस से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन पीड़ित हैं और ये सभी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब खबर आई हैं कि साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन (Aishwarya Arjun) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 


बता दें, ऐश्वर्या अर्जुन कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं और फिलहाल अपने घर पर क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की। अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। पेशेवर मेडिकल टीम द्वारा निर्देशित सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए घर पर क्वारंटाइन में हूं।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपना ख्याल रखें। सभी सुरक्षित रहें और कृपया मास्क पहनें! मैं आपको जल्द ही अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी दूंगी। ईश्वर कृपा बनाए रखें। सादर, ऐश्वर्या अर्जुन।" ऐश्वर्या मशहूर तमिल, तेलुगू और कन्नड़ अभिनेता-फिल्मकार अर्जुन सरजा की बेटी हैं, जिन्हें लोग 'एक्शन किंग' के नाम से जानते हैं।