नई दिल्ली / ओल्गा तुकार्सजुक को वर्ष 2018 और पीटर हैंड्के को वर्ष 2019 का नोबेल साहित्य पुरस्कार

Live Hindustan : Oct 10, 2019, 06:22 PM
स्टॉकहोम. साल 2018 और 2019 के लिए साहित्य के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को की गई। पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक को साल 2018 के लिए साहित्य नोबल पुरस्कार से नवाजा गया। पिछले साल विवादों के कारण इसे स्थगित किया गया था।

जबकि, साल 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार के लिए ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को चुना गया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।

इससे पहले, बुधवार को कैमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी, और वह लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के लिए अमेरिका के जॉन बी. गुडइनफ,  इंग्लैंड के एम. स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो (Akira Yoshino) को संयुक्त रूप से दिया गया।

नोबल पुरस्कार काफी प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। हर साल स्वीडिश एकेडमी की तरफ से 16 अवॉर्ड्स दिए जाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER