बॉलीवुड / सुशांत के निधन पर प्रतिक्रिया ना देने पर विद्युत जामवाल ने कही ऐसी बात, सुनकर आ जाएंगे आंसू..

News18 : Jun 18, 2020, 08:32 AM
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा (Sushant Singh Rajput Suicide) कह दिया। 14 जून को एक्टर ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्टर की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोगों तक ने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। लेकिन, विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने सुशांत सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। इस पर विद्युत जामवाल के कई फैंस ने उनसे सवाल किया और पूछा कि आखिर उन्होंने सुशांत के निधन पर कोई भी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी?


इस पर अब विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal reaction on Sushant Singh Rajput Death) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, 'जब आप ठहर कर सुनते हैं तो खामोशी काफी कुछ कहती है। आंसू ना बहाना/मार्मिक पोस्ट और यादों को ना लिख पाना भी दुख को व्यक्त करने का एक तरीका हो सकता है। जो इंसान इस दुनिया से चला गया, ना तो वह और ना ही उसकी आत्मा इन पोस्ट्स को पढ़ती है। फिर किसके लिए लिखें? सबका दुख व्यक्त करने का तरीका होता है। मैं शांत रहकर अपना दुख व्यक्त करता हूं।'

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली।

विद्युत जामवाल के इस जवाब के बाद उनके कई सारे फैन उनकी तारीफ कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर विद्युत जामवाल की प्रतिक्रिया देखने के बाद उनके एक प्रशंसक ने लिखा, 'आप अपने प्रशंसकों को हमेशा प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। इसके लिए आपका शुक्रिया।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'हमें आप पर गर्व है।' बता दें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर जंग छिड़ी है। जहां ना सिर्फ आम लोग, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े कई सेलिब्रिटीज ने नेपोटिज्म को लेकर बड़े प्रोड्यूसर्स और फिल्म मेकर्स को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER