मेरठ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप लगा है कि एक 23 वर्षीय युवक ने भैंस के साथ दुष्कर्म किया है। कहा गया है कि उस युवक ने पहले भी भैंस के साथ गंदा काम करने की कोशिश की थी। जब लगातार इस वारदात को अंजाम दिया गया तो भैंस के मालिक ने उस युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भैंस के साथ दुष्कर्म
भैंस के मालिक रूमाल सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोस के रहने वाले 23 वर्षीय सुमित ने उसकी भैंस के साथ दुष्कर्म किया है और उस ने ये काम करते उसे अपनी आंखों से देखा है। बताया गया है कि सुमित, रूमाल सिंह का पड़ोसी है और लंबे समय से भैंस के साथ गलत काम कर रहा था। दावा किया गया है कि इससे पहले भी दो बार सुमित ने रूमाल सिंह की भैंस संग दुष्कर्म किया था। भैंस के मालिक ने कहा है कि 26 मई की रात को भी इसने ऐसी हरकत की और फिर 29 मई को समय 3:00 बजे दिन में वो भैंस के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोगों की मदद से उसको पकड़ कर थाने में गिरफ्तार करवा दिया।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अब ये घटना सिर्फ हैरान नहीं करती है, बल्कि सोचने पर मजबूर करती है कि इंसान कितना गिर सकता है। जानवरों के साथ ऐसी बर्बरता करना किसी भी सभ्य समाज में ठीक नहीं माना जा सकता। लेकिन मेरठ में ऐसा हुआ भी है और पुलिस ने उस आरोपी को कई धाराओं के तहत गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया गया है कि धारा 377 और धारा 11 (पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960) के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई और अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी है।
वैसे अभी तक उस आरोपी का कोई बयान सामने नहीं आया है। उसकी तरफ से ना इन आरोपों को खारिज किया गया और ना ही उसने अपनी गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुमित की मानसिक स्थिति ठीक है या फिर वो किसी बीमारी से ग्रसित है। ये सब जांच का विषय है।
