नई दिल्ली / 2011 में शरद पवार को थप्पड़ मारने वाला शख्स 2019 में हुआ गिरफ्तार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को 2011 में थप्पड़ मारने वाले शख्स हरविंदर सिंह को आठ साल बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की अदालत ने 2014 में शख्स को घोषित अपराधी करार दिया था। तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री रहे शरद पवार द्वारा इफको के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान शख्स ने थप्पड़ मारा था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) को वर्ष, 2011 दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद थप्पड़ मारने वाले शख्स अरविंदर सिंह (हरविंदर सिंह) को 8 साल बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में यह घटना वर्ष, 2011 में हुई थी और कानूनी कार्रवाई के दौरान वर्ष 2014 में कोर्ट ने उसे फरार घोषित किया था। आरोपित अरविंदर सिंह को हरविंदर सिंह के नाम भी जाना जाता है। दिल्ली पुलिस ने अरविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है, क्योंकि वह पिछले 8 साल से उसकी तलाश में थी।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद से वह कस्टडी से फरार था और आखिरकार वर्ष 2014 में दिल्ली की कोर्ट ने अरविंद सिंह को फरार घोषित किया था।

गौरतलब है कि वर्ष, 2011 में अरविंदर सिंह ने तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार को उस समय थप्पड़ मार दिया था, जब वे दिल्ली में इफको के एक साहित्यिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER