दुनिया / कोरोना काल में की पीएम ने शादी, शामिल हुए इतने लोग

NavBharat Times : Aug 05, 2020, 04:30 PM
Delhi: बात हो रही है फिनलैंड की। यहां की पीएम सना मारिन ने शादी की। वो भी कोरोना काल में। अपने प्रेमी के साथ। वो पूर्व फुटबॉल प्लेयर हैं। नाम है मार्कस रायकोन। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टा पर दी। अब दिमाग में पहला ख्याल ये ही आता है कि यार पीएम की शादी थी, मेहमानों की तो लंबी-चौड़ी लिस्ट होगी। लेकिन उस्ताद कोरोना ने सब बदल दिया।


बड़ी ही सादगी से की शादी

रविवार को उन्होंने शादी की। और तो और इस शादी में सिर्फ 40 मेहमान शामिल हुए। इसी बात पर उन्होंने मिसाल खड़ी कर दी। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि बाकी नेताओं को उनसे कुछ सीखना चाहिए। बता दें कि ये सारा कार्यक्रम सना के ऑफिशियस रेसीडेंस हेलिसिंके में हुआ। यहां सिर्फ उन्हें आने की इजाजत थी जिन्हें शादी में शामिल होने का न्योता दिया गया था।


दोनों की एक बेटी भी है

बताते चलें कि ये दोनों 16 साल रिलेशनशिप में रह रहे हैं। कोविड की वजह से उन्हें शादी का प्रोग्राम टालना पड़ा। अब हालत स्थिर होने के बाद उन्होंने बड़ी सादगी से शादी की। दोनों की एक दो वर्षीय बेटी भी है। सना ने कहा, ‘जब हम युवा थे, तब से एकसाथ हैं। एकसाथ पले और बढ़े हुए हैं। अब एक खूबसूरत बच्ची के माता-पिता भी हैं। मार्कस ने हमेशा मेरा साथ दिया। शुक्रिया।’ आपको शायद पता ही होगा कि सना दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। उनकी उम्र 34 वर्ष है।


आम आदमी के लिए सीख

आए दिन ऐसी खबरे आ रही हैं कि कहीं लोग शादी में जा रहे हैं। तो वहां वायरस फैल गया। कहीं पार्टी कर रहे हैं, हरियाणा के एक गांव में तो हुक्के के कारण कोरोना फैल गया। ऐसे में फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने ऐसी सादगी भरी शादी करके लोगों ये बताया कि सावधानी इसी में है कि इस वायरस से बचें। कम से कम लोगों से मिलें। दूरी बनाकर रखें। बस एक बात समझें शादी तो हो जानी है आज नहीं तो कल… लेकिन एक बार कोरोना हो गया ना… फिर क्या पता…कल हो ना हो।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER