India-Russia Relation / PM मोदी की राष्ट्रपति पुतिन ने फिर की तारीफ- चीन को धक्का लगने वाली बोली बात

Zoom News : Oct 05, 2023, 07:41 AM
India-Russia Relation: रूस के राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर मित्रों में हैं। उन्होंने कई बार पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है। इस बार भी उन्होंने पीएम की तारीफ कुछ इस अंदाज में की है, जिसे सुनकर दुश्मन चीन और उसके राष्ट्रपति शी जिनपिंग को निश्चित रूप से धक्का लगेगा।  रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही बुद्धिमान व्यक्तित्व हैं। रूसी मीडिया आरटी की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने दुनिया में लगातर बढ़ रहे वित्तीय संकट और साइबर क्राइम के क्षेत्र में भारत से सहयोग की अपेक्षा भी जताई। 

कहा-मोदी हमारे अच्छे दोस्त

एक कार्यक्रम के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारे बहुत अच्छे राजनैतिक संबंध हैं। वह हमारे अच्छे दोस्त हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और अपने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम और वित्तीय संकट के क्षेत्र में रूस और भारत को मिलकर काम करना पूरी तरह मेल खाता है। पुतिन की यह टिप्पणी जी-20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त घोषणा पत्र को रूस द्वारा अपनाए जाने के बाद आई है। रूस ने भारत के जी-20 घोषणा पत्र का स्वागत करते हुए इसे मील का पत्थर बताया था और कहा था कि भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में पश्चिमी देशों के एजेंडे को नहीं लागू होने दिया। 

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी की तारीफ 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए की। इससे पहले भी पुतिन ने पिछले महीने मेक इन इंडिया को लेकर कहा था कि पीएम मोदी बिलकुल सही दिसा में कदम उठा रहे हैं। पीएम मोदी ने कई उदाहरण देते हुए अपने देश के लोगों से कहा कि हमें अपने भारत जैसे साझेदार देशों का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत निर्मित वाहनों और उपकरणों पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत इस दिशा में भी शानदार प्रगति कर रहा है। पुतिन ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बिलकुल सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER