DC vs PBKS / पंजाब ने जीता दिल्ली के खिलाफ टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, पंत की मैदान पर वापसी

Zoom News : Mar 23, 2024, 03:13 PM
DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। मैच 3:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के जरिए ऋषभ पंत की कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी हो गई है। 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए और न ही IPL में दिल्ली के लिए। आज वह दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं।

पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने क फैसला किया है। इसी के साथ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की मैदान पर 15 महीने बाद वापसी हो गई है। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे। पंजाब के चार विदेशी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और कैगिसो रबाडा हैं। वहीं, दिल्ली के चार विदेशी खिलाड़ी शाई होप, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और ट्रिस्टन स्टब्स हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और ईशांत शर्मा

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह।

वहीं दूसरे मुकाबले में 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER