New Film / नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी राजकुमार राव की 'लूडो', फर्स्ट लुक आउट, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 17 मूवी और वेबसीरीज

Zoom News : Jul 16, 2020, 02:27 PM
by News Helpline . Mumbai |  बुधवार को बॉलीवुड सितारों जैसे- भूमि पेडनेकर, पंकज त्रिपाठी, काजोल, राजकुमार राव, विक्रांत मैसी, जान्हवी कपूर जैसे कई और सितारों ने सोशल मीडिया पर #ComeOnNetflix का इस्तेमाल कर अपना-अपना वीडियो शेयर किया था, जिसे देखकर लग रहा था कि नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए कुछ बड़ा अनाउंसमेंट करने वाला है। 

और गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने अपने दर्शकों को हैरान ही कर दिया, जब उन्होंने अपनी आने वाली 17 फिल्मों और वेब सीरीज का ऐलान किया। यकीनन ये खबर सुनकर नेटफ्लिक्स के दर्शक खुशी से झूम उठे होगें, क्योंकि नेटफ्लिक्स एक के बाद एक फिल्में और वेब सीरीज के जरिए अपने दर्शकों को एंटरटेन करने वाला है। 

वही राजकुमार राव और फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म "लूडो" भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। राजकुमार राव ने एक मोशन फोटो शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "देखिए 4 खिलाड़ियों को अपनी किस्मत को एक ऐसे गेम में आजमाते हुए जहां कुछ भी संयोग नहीं है और सबकुछ प्लान किया हुआ है। लूडो जल्द नेटफ्लिक्स पर।"

मोशन फोटो की बात करें तो उसमें फातिमा सना शेख और राजकुमार राव दिखाई दे रहे हैं। बड़े-बड़े बाल और कंधे में एक बैग टांगे हुए राजकुमार का अंदाजा एकदम अलग लग रहा है। वही फातिमा रेड कलर की खूबसूरत शिमरी वनपीस में नजर आ रही है। उन्होंने अपनी गोद में एक बच्चा लिया हुआ है। और बैकग्राउंड में कुछ और लोग भी हैं।  

फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है और इसमें राजकुमार राव और फातिमा सना शेख के अलावा अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी भी हैं।  

इस फिल्म को अनुराग बसु और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, हालंकि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER