मोबाइल-टेक / Redmi Note 10 भारत में अगले महीने होगा लॉन्च

Zoom News : Jan 27, 2021, 12:10 PM
Redmi Note 10 को लेकर कंपनी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने वेइबो पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें यूजर्स से पूछा गया है कि Redmi Note 10 के बाद यूजर्स को Redmi Note 10 से क्या उम्मीदें हैं। इस पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि Redmi Note 10 सीरीज के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस सीरीज के तहत कंपनी Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को लाॅन्च कर सकती है जो कि Redmi Note 9 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिन्हें लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ रहे हैं।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने वेइबो पर पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में Redmi Note 9 की इमेज शेयर की गई है। जिसके साथ यूजर्स से ये पूछा है कि यूजर्स को अपकमिंग स्मार्टफोन से क्या उम्मीदें हैं? हालांकि, इस पोस्ट में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 10 के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन Redmi Note 9 की इमेज देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी की अगली सीरीज Redmi Note 10 होगी।

Redmi Note 10 सीरीज भारत में जल्द होगी लाॅन्च

वैसे कंपनी की ओर से अभी तक Redmi Note 10 सीारीज की लाॅन्च डेट या फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पिछले दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन भारत में अगले महीने यानि फरवरी में लाॅन्च हो सकता है। इस सीरीज के तहत कंपनी Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को पेश कर सकती है। यह सीरीज ग्रे, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। बता दें कि पिछले साल मार्च में लाॅन्च हुई Redmi Note 9 सीरीज की अपग्रेडेड सीरीज होगी।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 सीरीज के तहत कंपनी Redmi Note 10 Pro को लाॅन्च करेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक देगा। यह स्मार्टफोन Qulacomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर पेश होगा। वहीं कंपनी इसका 5G माॅडल भी लाॅन्च करेगी जो कि Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट पर आधारित होगा। इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज माॅडल में लाॅन्च किया जाएगा। एक माॅडल में 6GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। जबकि दूसरा माॅडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश होगा। फोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,050mAh की बैटरी दी जा सकती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER