गैजेट डेस्क | चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi इसी महीने भारत में Redmi Note 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। 12 मार्च को ये स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi द्वारा भेजे गए इन्वाइट में 9 लिखा है और नीचे Note के साथ ProCameraMaxPeroformance का हैशटैग दिया गया है। इस पोस्टर में चार कैमरे भी दिख रहे हैं जो स्क्वॉयर शेप्ड मॉड्यूल में हैं। Xiaomi India हेड मनु कुमार जैन ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में इस स्मार्टफोन का पोस्टर है। यहां उन्होंने लिखा है कि इस साल का मोस्ट अवेटेड फोन है और अगला Redmi Note 12 मार्च को लॉन्च हो रहा है।
टीजर को देख कर ये साफ है कि इस स्मार्टफोन के कैमरे पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे और सेल्फी के लिए पंचहोल कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। Redmi Note 9 स्मार्टफोन लॉन्च के लिए Xiaomi ने बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ पार्टनर्शिप की है। Redmi India ने रणवीर सिंह का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि अभी 9 नहीं आया है, लेकिन जब भी आएग छप्पर फाड़ कर आएगा।
Guess what's common between @RanveerOfficial and all of us? Everyone wants to know, when is _ _ _ _ coming?! 🧐
— Redmi India (@RedmiIndia) March 2, 2020
Can't blame y'all. Only @manukumarjain knows the answer.
How about you RT with hashtag #ILoveRedmiNote. 9⃣9⃣9⃣ RTs, we'll unlock the answer.
Sabka time ayega! 😎 pic.twitter.com/KnAluzMKnq
फिलहाल Redmi Note 9 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा है। मनु जैन ने एक फोटो ट्वीट की है जिसमें उनके सामने टेबल पर Redmi डिवाइसेज रखें हैं। हालांकि यहां एक फोन है जो न्यूज पेपर से आधा ढंका है। यही Redmi Note 9 होगा। इससे कुछ खास आईडिया नहीं मिल रहा है। लेकिन यहां USB Type C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल के साथ हेडफोन जैक देखा जा सकता है। बैक पैनल Redmi Note 8 Pro की तरह ही लग रहा है।
