बॉलीवुड / रिया चक्रवर्ती हुई परेशान, फोटोग्राफर के आगे जोड़े हाथ, बोलीं- Please मेरे पीछे मत आना, Video

Zoom News : Jan 23, 2021, 10:10 PM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बीते साल काफी सुर्खियों में रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, रिया चक्रवर्ती से जुड़ी सभी चीजें अब धीरे-धीरे पटरी पर आती हुई नजर आ रही हैं। रिया इन दिनों जहां कहीं भी जाती हैं, फोटोग्राफर्स उनके आसपास नजर आते हैं। ऐसा ही हाल उनके एक वीडियो में भी नजर आ रहा है, जहां रिया चक्रवर्ती के आगे-पीछे फोटोग्राफर्स खड़े दिखाई दे रहे हैं तो वहीं खुद एक्ट्रेस भी उनके सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रही हैं। 

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 18 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। रिया चक्रवर्ती बांद्रा में नजर आईं, जिसे लेकर फोटोग्राफर भी उनके आस-पास दिखाई दिए। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने उनके सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अब मैं जा रही हूं, आप मेरे पीछे मत आना प्लीज... इसके बाद रिया कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं। वीडियो में रिया ब्लैक ट्राउजर और ग्रे टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं। वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को लेकर उनके दोस्त रूमि जाफरी ने बताया था कि वह इस साल बॉलीवुड की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। रिया चक्रवर्ती साल 2021 में फिल्म चेहरे के जरिए कम बैक करते हुए नजर आ सकती हैं। बता दें कि बीते साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार की और से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, साथ ही रिया पर एक्टर को खुदखुशी के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ड्रग्स से जुड़े मामले को लेकर एक महीने तक जेल में भी रही थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER