बॉलीवुड / अस्पताल के बिस्तर पर भी गाना सुनकर ऋषि कपूर ने दी दुआएं, वायरल हो रहा है उनका 'आखिरी वीडियो'

News18 : Apr 30, 2020, 05:05 PM
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) दुनिया को सदमा देकर चले गए हैं। अचानक आई उनके निधन की खबर पर तो जैसे लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों की दुआएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच उनका एक बेहद इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। ये वीडियो Murali Lalwani नाम की एक मुंबई की राइटर, डायरेक्टर के फेसबुक एकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे बीती रात का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में ऋषि कपूर अस्पताल के बेड पर लेटे दिख रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहा ये वीडियो उनका आखिरी वीडियो है या नहीं, इसे लेकर कोई पुष्‍टि‍ नहीं की जा सकती है।

ऋषि कपूर इस वीडियो में अस्पताल के बेड पर लेटे हैं और उनके बगल में खड़ा एक शख्स गाना गाकर सुना रहा है।।।। 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा'।। वहीं ऋषि कपूर भी इस गाने का इंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में इस शख्स को डॉक्टर बताया गया है। गाना सुनने के बाद लेटे-लेटे ऋषि कपूर इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं और जी-भर कर दुआएं भी दे रहे हैं।


उन्होंने कहा- 'मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। खूब सफलता प्राप्त करो, मेहनत करो। देखो शोहरत।। नाम ये सब आता है मेहनत के बाद। जब मेहनत और थोड़ी किस्मत साथ देगी तो फल अपने आप पेड़ों पर लगेंगे।। बस यही करना था'। इस वीडियो पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हर कोई इस शख्स को खुशकिस्मत बता रहा है।

बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद अस्पताल में सारी फॉर्मेलिटीज पूरी हो गई हैं। अंतिम संस्कार के लिए उनका पर्थिव शरीर अस्पताल से सीधा शमशान घाट ले जाया जाना है। वहीं उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए प्रशासन से इजाजत मांगी थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER