Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पर्वतीय क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक कार 40 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और एक नौ साल का बच्चा घायल हुआ है। दरअसल अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले अयप्पा के 10 भक्त दर्शन के बाद घर जा रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है।
केवी मुरलीधरन, जिला कलेक्टर, थेनी ने कहा, '8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।'
Tamil Nadu | Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass in Theni district pic.twitter.com/MWp2QXhySO
— ANI (@ANI) December 24, 2022
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक 9 साल का बच्चा भी घायल हुआ है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
